ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अन्तर्गत आते बाजार के पास सड़क पार कर रहे बच्चे को स्कूटी सवार महिला ने टक्कर मार दी जिससे बच्चा घायल हो गया। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में श्रीमति विनीता वर्मा पत्नी सुमित वर्मा निवासी फरीदाबाद हरियाणा हाल किरायेदार निवासी कलोह तह0 घनारी ने
पुलिस को दी शिकायत बताया कि यह अपने बेटे के साथ अपनी स्कूटी पर गगरेट बाजार से अपनी दुकान की तरफ ऊना रोड़ पर जा रही थी तो समय करीब दो बजे दिन इसने अपनी स्कूटी को पोस्ट आफिस से थोड़ा आगे सड़क पर खड़ा किया तथा इसका बेटा नैतिक स्कूटी से नीचे उतर कर सड़क के दूसरी तरफ कुरकुरे लेने के लिये सड़क पार कर रहा था तो गगरेट की तरफ से एक लाल रंग की स्कूटी संख्या (एचपी -19 एक वी-3030) आई जिसे एक महिला चला रही थी जिसने सड़क पार कर रहे इसके बेटे को टक्कर मार दी जिससे इसका बेटा सड़क पर नीचे गिर गया तथा उसकी दाहिनी टांग में चोट आई।
स्कूटी चालक महिला स्कूटी को मौका से भगाकर ले गई । वहीं शिकायत के आधार पुलिस ने स्कूटी चालक शीनू वर्मा पत्नी हिमांशु वर्मा निवासी गगरेट के खिलाफ वीएनएस व मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना गगरेट जिला ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
