ऊना /सुशील पंडित: बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की एक फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी ही हुआ था कि फ़िल्म रिलीज़ होने से पहले ही फ़िल्म विवादों के घेरे में आ गई है। फ़िल्म के निर्देशक नीरज पांडे और रितेश शाह वहीं अभिनेता मनोज बाजपेयी के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गए हैं।
ऐसे में ज़िला ऊना के ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने भी इसका विरोध किया है। युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने कहा कि बॉलीवुड हमेशा से ही हमारे समाज के दुष्प्रचार करता आया हैं बल्कि सच्चाई ये है कि लाखों ब्राह्मणों ने इस्लामिक अक्रान्ताओ और अंग्रेजों के खि़लाफ आज़ादी की लड़ाई लड़ी , वहीं वर्तमान समय में भी हमारे समाज के लोग देश की अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहें हैं।
लेकिन बॉलीवुड हमेशा सोची समझी साज़िश के तहत ब्राह्मणों के विरुद्ध काम करता रहा है। वहीं समाजिक संगठनों से जुड़े मोहित जोशी ने भी इस मुद्दे पर खुलकर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी फ़िल्मों पर रोक लगानी चाहिए। इस मुद्दे पर गौरव वासुदेवा , शेखर , शिवम , अंशुल , वरुण , निखिल और वंश आदि ने भी आपत्ति जताई है।
