Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabGurdaspurPunjab News: Meritorious School के बच्चों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

Punjab News: Meritorious School के बच्चों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले के मेरिटोरियस स्कूल के लगभग 10 छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों ने कहा कि हमने रात का खाना खाया था, उसके बाद हमारी तबियत खराब हो गई। उन्होंने कहा कि संभव है बच्चों को फूड प्वाइज़निंग हुई हो।

वहां मौजूद बच्चों के माता-पिता का कहना है कि स्कूल की ओर से सही खाना न देने पर हमने पहले भी एक-दो बार शिकायत की थी। बच्चों ने बताया कि सुबह 8:30 बजे के करीब 8 से 10 बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया।

इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल राजीव महाजन ने कहा कि स्कूल में बच्चों को बिल्कुल साफ‑सुथरा खाना दिया जाता है। बच्चों की तबियत अचानक खराब हुई है। मैं आज छुट्टी पर था और जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मैं सिविल अस्पताल आया। पता चला है कि पिछले दिनों इन बच्चों को आयरन की गोली भी दी गई थी, शायद उसी से इन बच्चों को समस्या हुई हो, लेकिन बच्चों की हालत बिल्कुल स्थिर है। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की आंतरिक जांच कराने की बात भी कही गई है।

डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों के आवश्यक मेडिकल टेस्ट कराए जा रहे हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह मामला सामान्य फूड प्वाइजनिंग जैसा प्रतीत नहीं हो रहा है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। फिलहाल सभी छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इधर, घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में परोसे जाने वाले भोजन की नियमित जांच नहीं होती और पहले भी खाने को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page