Punjab Govt
HomeEntertainmentPalash Muchhal ने भारतीय महिला क्रिकेटर Samriti Mandhana संग तस्वीरें की Delete

Palash Muchhal ने भारतीय महिला क्रिकेटर Samriti Mandhana संग तस्वीरें की Delete

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुछ दिन पहले लगे थे चीटिंग के आरोप

मनोरंजन: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर डायरेक्टर पलाश मुच्छाल की शादी को टूटे हुए करीबन 2 महीने हो चुके हैं परंतु अभी तक भी दोनों का जिक्र कहीं न कहीं हो रहा है। हाल ही में क्रिकेटर के दोस्त एक्टर विद्यान माने ने पलाश पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

पलाश मुच्छल पर विद्यान माने ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि सिंगर ने स्मृति मंधाना को चीट किया। वो एक लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए जिसके बाद स्मृति की महिला क्रिकेटर दोस्तों ने उन्हें खूब पीटा। विद्यान माने के इन दावों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

स्मृति संग तस्वीरें की डिलीट

स्मृति के साथ रिश्ता टूटने के करीबन अब 2 महीनों के बाद पलाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी तस्वीरें भी हटा दी हैं। पलाश ने स्मृति के साथ अपनी हर तस्वीर डिलीट कर दी है जो अभी तक उन्होंने नहीं हटाई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने यह दावा किया है कि पलाश ने ये कदम उस समय उठाया है जब उन पर चीटिंग जैसे आरोप लगे थे।

पलाश पर लगे थे गंभीर आरोप

पलाश और स्मृति की एक साथ कई तस्वीरें थी। इसको पलाश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें से स्मृति की महिला क्रिकेट वर्ल्डकप की जीत वाली तस्वीर भी थी इसको फैंस ने काफी पसंद भी किया था। दोनों की शादी वर्ल्ड कप खत्म होने के कुछ दिनों बाद होने वाली थी परंतु तभी अचानक से ऐसी खबरें सामने आने लगी कि दोनों की शादी इसलिए टूटी क्योंकि पलाश ने क्रिकेटर को धोखा दिया था। अब दोनों में से किसी ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है।

पलाश और स्मृति ने 8 दिसंबर के दिन अपने शादी टूटने की खबर को कंफर्म कर दिया है। पलाश ने ये भी कह दिया है कि उनकी इमेज पर उठ रहे सवालों पर वो एक्शन लेंगे। एक बार फिर उनकी चीटिंग की खबरें सामने आई है हालांकि पलाश ने एक्टर विद्यान माने के दावों के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का केस लिया है। साथ ही उन्होंने इन सभी बातों का झूठा भी बताया है। पलाश मुच्छल के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द श्रेयस तलपड़े के साथ फिल्म बनाने वाले हैं जिसकी अनाउंसमेंट कुछ दिन पहले ही हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -