Train Accident News: झारखंड में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां जसीडीह में एक ट्रेन ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे फाटक के पास खड़े कई वाहन को अपने चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद आसपास खड़े वाहन चालकों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस रेल हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे ट्रेन की ट्रक से टक्कर हो गई। रेलवे क्रॉसिंग पर गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद रेल सेवा बाधित रही। फिलहाल मौके पर राहत काम चल रहा है।
टक्कर के बाद आसपास मची अफरा-तफरी
टक्कर के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। ट्रक की चपेट में दो मोटरसाइकिलें भी आ गईं। राहत की बात यह रही कि मोटरसाइकिल सवार मौके से किसी तरह भाग गए। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन की रफ्तार कुछ और अधिक होती, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जसीडीह और मधुपुर के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक अधिक होने से ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया था। इसके बावजूद ट्रेन डाउन लाइन पर आ गई और रेलवे फाटक पर ट्रक से टकरा गई।
गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन हुई हादसा की शिकार
जसीडीह और मधुपुर के बीच गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर की चपेट में दो मोटरसाइकिल सवार भी आ गए, लेकिन ट्रेन की रफ्तार कम होने से उनकी जान बच गई। हादसे के बाद से रेल सेवा बाधित रही।
गेटमैन का बयान आया सामने
घटना बारे जानकारी देते गेटमैन पंकज कुमार ने बताया कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया था। इसके बावजूद डाउन लाइन पर गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस आ गई और फाटक पर ट्रक से टकरा गई। जिससे ये हादसा हो गया।