पंचकूला: चंडीमंदिर में एक तेंदुए के चलते फिर से दहशत का माहौल बन गया है। अमरावती इनक्लेव के एक स्कूल के बाहर एक कुत्ते को तेंदुए ने अपना निशाना बनाया है। कुत्ते पर हमला करने के बाद पूरे चंडीमंदिर से लेकर अमरावती तक दहशत का माहौल बन गया है।
तेंदुए ने कुत्ते को बनाया अपना निशाना, इलाके में फैली दह* शत#SchoolPrincipal #SeriousAllegations #TeacherUnion #TeachersProtest #EducationNews #BreakingNews #SchoolIssue #LocalNews #DemandForAction #Protest pic.twitter.com/vZv19M832e
— Encounter India (@Encounter_India) January 22, 2026
वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने लोगों को रात में बाहर निकलने से मना किया है। वाइल्ड लाइफ की टीम ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। इसके साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए जगह-जगह जाल बिछा दिए गए हैं।
घटनास्थल पर कुत्ते के अंग और काफी दूर तक खून-खून भी पड़ा था। जगह-जगह कूत्ते के पंजों के निशान खून से सने हुए मिले। जिनके सैंपल वाइल्ड लाइफ ने ले लिए हैं। जांच में यह सामने आया है कि तेंदुए ने कुत्ते के ऊपर हमला किया और उसको अपने साथ जंगल ले गया है।
तेंदुए ने जंगल ले जाकर कुत्ते को मार दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर वाइल्ड लाइफ के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अमरावती चौंकी के इंचार्ज प्रीतम सिंह, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान शमशेर शर्मा, वन वन्या प्राणी संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह के साथ वहां पर रह रहे लोग भी मौजूद थे।
वाइल्ड लाइफ की टीम के अनुसार, तेंदुए ने कुत्ते की गर्दन पर वार किया। इसके बाद उसे मारकर जंगल की ओर ले गया। सामने आया है कि तेंदुए ने सिर्फ एक कुत्ते के साथ ही नहीं बल्कि 2-3 कुत्तों को तेंदुआ अभी तक मारकर जंगल की ओर ले जा चुका है।