जालंधर, ENS: थाना-1 के अंतर्गत आने वाले इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म कर दिया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को पीड़ित बच्ची तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर खेलने गई थी। इसी दौरान पहली मंजिल पर रहने वाला आरोपी युवक छत पर पहुंचा। उसने पहले मासूम को डराया धमकाया। जब बच्ची ने डर कर रोना शुरू किया और विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। फिर वह उसे उठाकर फ्लैट के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। काफी देर तक बच्ची नीचे नहीं आई और फिर खून से लथपथ और बदहवास हालत में मिली। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत थाना-1 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आईओ एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि जिस फ्लैट में घिनौनी वारदात हुई है, वहां कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जे किए हुए हैं। आरोपी भी वहीं रह रहा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उन फ्लैट्स में रह रहे अन्य संदिग्ध लोगों का रिकॉर्ड क्या है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी डर और रोष का माहौल है।
371
Jalandhar News: 10 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisement -