फिरोजपुर: जिले के हलका गुरु हरसहाए के अंतर्गत थाना लाखो के बहिराम में तैनात मुंशी हरपाल सिंह को विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को विजिलेंस ब्यूरो के द्वारा की गई है।
इस मामले की शिकायत स्थानीय महिला ने दी थी। महिला के भतीजे को राहत दिलवाने के नाम पर मुंशी हरपाल सिंह ने रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस ने जांच पड़ताल के बाद मौके पर ही मुंशी को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
मुंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। जिले में यह कदम मान सरकार की मुहिम भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का उदाहरण माना जा रहा है।