पठानकोटः नेशनल हाईवे पर डमटाल स्थित एक चलती गाड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाड़ी चालक ने तुरंत बाहर निकल अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में लिया। जिसके बाद लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया।
फायरमैन अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्हें करीब पौने 12 बजे आग की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, जबतक आग पर काबू पाया तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। आग की घटना में फिलहाल किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने बताया कि अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। जिससे पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई है। जिसके बाद सड़क सुरक्षा टीम को मौके पर बुलाया और ट्रैफिक को नियंत्रित किया।