जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र की पिंक सिटी कॉलोनी में जमकर ईंट-पत्थर चले। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते युवकों द्वारा घर पर हमला किया गया। जहां देर रात बदमाशों ने घर पर ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले के दौरान वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे 8-10 युवक पत्थरों से घर पर हमला करते हुए गालियां निकाल रहे है। घर मालिक राज कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले इलाके के रहने वाले युवकों का किसी के साथ विवाद हुआ था।
विवाद में उक्त युवकों ने उनका साथ देने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसी बात की रंजिश मन में रखकर आरोपियों ने रविवार रात उनके घर पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।