जालंधर, ENS: पुलिस और गैंगस्टर के सदस्यों में मुठभेड़ हो गई। जहां नूरपुर के पास पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी का एनकाउंटर करके घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी गैंगस्टर दादेवाल और हैरी चट्ठा गैंग के सदस्य है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई।
इस मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल बरामद किए है। बताया जा रहा है कि बटाला में व्यापारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
