Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeChandigarhखेलते-खेलते 2 बच्चे हुए लापता, जांच जारी

खेलते-खेलते 2 बच्चे हुए लापता, जांच जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः रायेपुर खुर्द में 2 बच्चों के लापता होने की घटना सामने आई है। जहां खेल रहे 2 अचानक लापता हो गए। परिजनों द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि बच्चे खेलते-खेलते अचानक पता नहीं कहां चले गए। पुलिस द्वारा बच्चों की तालाश जारी है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ – ਘਰ ਅੱਗੇ ਖੇਡਦੇ ਦੋ ਨਾਬਾਲਗ ਅਚਾਨਕ ਲਾਪਤਾ, 24 ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਵੀ ਨਹੀਂ ਲੱਭੇ!

पुलिस ने पंजाब और अन्य पड़ोसी जिलों को इस बारे में अपडेट साझा किया है, ताकि बच्चों का पता लगाया जा सके। पुलिस के मुताबिक गायब हुए दोनों बच्चों के परिजन रायपुर खुर्द में रहते हैं। और चंडीगढ़ में मजदूरी कर परिवार को पाल रहे थे। एक बच्चा तीसरी तक में पढ़ता है। जबकि दूसरा स्कूल नहीं जाता है। गायब हुए बच्चों में एक आठ साल का और दूसरा 12 साल का है। पुलिस के मुताबिक, इसमें इशांत 8 और आयुष 12 साल का है। दोनों ही घर के बाहर खेल रहे थे, इसके बाद गायब हो गए।

मौली जागरा थाने के एसएचओ हरि ओम शर्मा ने बताया कि जैसे ही मामला उनके पास पहुंचा, उन्होंने तुरंत तीन टीमें गठित कर दीं। बच्चों की तलाश में पूरी रात टीमें सर्च करती रहीं। इस दौरान सबसे पहले बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को कवर किया गया। जब वहां से कोई सुराग नहीं लगा, तो टीमों ने सभी अस्पतालों, धार्मिक स्थलों, खाली पड़े मकानों और पुरानी इमारतों की पड़ताल की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने बताया कि एक टीम अभी भी सर्च में लगी हुई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चे खेलते-खेलते कहीं निकल गए होंगे और जल्द ही वापस आ जाएंगे। पुलिस की तरफ से बताया गया कि सर्च ऑपरेशन जारी है और परिवारों को किसी तरह की कोई कॉल नहीं आई है। पुलिस ने आसपास के कई गांवों में मुनादी भी करवाई है, ताकि अगर किसी ने बच्चों को किसी इलाके में देखा हो तो उनके बारे में जानकारी मिल सके। जानकारों का कहना है कि इन दिनों सभा के दिन चल रहे हैं और जगह-जगह लंगर आदि चल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बच्चों को रात में खाने-पीने की सुविधा मिल गई होगी। पुलिस ने कहा कि कोशिश यही है कि जल्द से जल्द बच्चों को तलाश कर परिजनों को सौंपा जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page