Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar Road पर बाइक और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत,...

Jalandhar Road पर बाइक और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, 3 की हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : जिले में जालंधर रोड पर एक्टिवा और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चारों को सड़क पर खून से लथपथ गिरे हुए देखा तो उन्होंने तुरंत थाना एलडिगो पुलिस चौकी में सूचना दी। वहीं लोगों द्वारा उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया।

लोगों के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सिविल अस्पताल पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। लोगों ने बताया कि एक्टिवा नंबर पीबी 10 जेडी 1034 पर सवार एप व्यक्ति फैक्ट्री से छुट्टी करके घर को जा रहा था, जहां चिड़ियाघर के बाहर उनकी बाइक नंबर पीबी 08 डीबी 6047 पर गलत दिशा से आ रहे 3 नौजवानों के साथ टक्कर हो गई।

इस घटना में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय जसपाल सिंह निवासी शिमलापुरी के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार तीनों नौजवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की पहचान रमन, जावेद और निखिल के रूप में हुई है। मुख्य पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों कहना है कि तीनों की हालत गंभीर है और उन्हें उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा है, लेकिन तीनों के परिजनों का अभी कुछ पता नहीं चल रहा जिसके कारण अभी उन्हें सिविल अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। घायलों से पूछताछ में पता चला है कि एक नौजवान शिमला का रहने वाला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page