Punjab Govt
HomeTechMobile असली है या नकली?, एक SMS से पकड़ी जाएगी गड़बड़ी

Mobile असली है या नकली?, एक SMS से पकड़ी जाएगी गड़बड़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेकः आपका मोबाइल नकली है या असली अब इस झंझट से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। Department of Telecommunications (DoT) ने बेहद ही आसान तरीका पेश किया है, जो आपकी काफी मदद करेगा दरअसल आप KYM के जरिए झटपट पता लगा सकते हैं कि कोई फोन असली है या नकली। आपको सिर्फ एक एसएमएस भेजना होगा और आपके पास तुरंत उस डिवाइस से जुड़ी जरूरी डिटेल्स पहुंच जाएंगी। यह सुविधा तब और भी ज्यादा काम आती है, जब आप कोई सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीद रहे हों।

KYM यानी कि Know Your Mobile दूरसंचार विभाग (DoT) का एक सरकारी वेरिफिकेशन सिस्टम है। इसकी मदद से आप सिर्फ फोन के IMEI नंबर के द्वारा पता लगा सकते हैं कि कोई फोन असली है, नकली है, चोरी का है या ब्लैकलिस्टेड है। इसके जरिए लोग बेहद आसानी से धोखाधड़ी और चोरी के डिवाइस खरीदने से बच सकते हैं।

आप DoT की KYM सर्विस को SMS के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए खासकर फायदेमंद है, जो स्मार्टफोन या ऐप्स को एक्सेस करना नहीं जानते और तुरंत सिर्फ एक SMS के जरिए किसी फोन की असलियत का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन पर मैसेज ऐप को खोलना होगा।
– इसके बाद KYM लिखकर एक स्पेस दें।
– स्पेस देने के बाद उस फोन का IMEI नंबर लिखें जिसे आप चेक करना चाहते हैं।
– इसके बाद उस मैसेज को 14422 पर सेंड कर दें।

ऊपर बताए तरीके से एसएमएस भेजने के कुछ देर बाद आपको उसी मैसेज में एक जवाब मिलेगा। इसमें IMEI नंबर से जुड़े डिवाइस के बारे में डिटेल्स शामिल होंगी। आप जिस फोन के बारे में जानकारी पाना चाह रहे हैं वो अगर असली है और चारी का नहीं है, तो आपको फोन के Marketing Name, Brand, Model, Manufacturer और Device Type की जानकारी मिलेगी।

वहीं अगर फोन चोरी का या ब्लैकलिस्टे़ड होगा, तो इस बारे में भी आपको मैसेजे में तुरंत सूचना मिल जाएगी। इस तरह आप सिर्फ एक एसएमएस के जरिए किसी भी फोन की असलियत का पता लगा सकते हैं।

आप किसी भी स्मार्टफोन का IMEI नंबर उस फोन के बॉक्स, या सेटिंग्स में जाकर अबाउट डिवाइस से ले सकते हैं। वहीं आप चाहें, तो *#06# डायल करके भी फोन का IMEI नंबर पता कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -