नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में इन दिनों गंभीर ऑपरेशनल संकट चल रहा है। पिछले छह दिनों से यह लगातार जारी है और इसका असर पूरे देश के बड़े-बड़े एयरपोर्ट्स पर देखने को मिल रहा है। यात्रियों को कई घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई उड़ानें इस दौरान लगातार रद्द हो रही हैं। रविवार यानी आज भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल हुई है। अब इसी बीच मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी का एक पुराना कॉमेडी वीडियो अचानक वायरल हो रहा है। इसे लोग मौजूदा इंडिगो के हालातों से जोड़कर देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो साल 1995 में प्रसारित हुए जसपाल भट्टी के टीवी शो फुल टेंशन के एक एपिसोड का है। इसमें जसपाल भट्टी ने SOS Airlines नाम की एक काल्पनिक एयरलाइन के कर्मचारी का किरदार निभाया था। इस कॉमेडी स्केच में एक्टर विवेक शौक मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट में पहुंचते हैं। एयरपोर्ट के बाहर उनकी मुलाकात जसपाल भट्टी के साथ होती है। वह पहले उनका सामान गाड़ी से उतरने में मदद करते हैं। इसके बाद वही जसपाल भट्टी टिकट काउंटर पर बैठकर टिकट काटते दिखते हैं। इसके बाद वह खुद ही चेक-इन काउंटर संभालते हैं और आखिर में यह भी कहते हैं कि अगर जरुरत पड़ी तो प्लेन भी वही उड़ाएंगे।
Today’s Indigo situation was visualised a long time ago by Jaspal Bhatti 😆😆😆
Simply brilliant and ahead of his times..#FI pic.twitter.com/By28Hw1Xsn
— Fundamental Investor ™ 🇮🇳 (@FI_InvestIndia) December 6, 2025
इस पर जब उनसे वजह पूछी जाती है तो कहते हैं कि एयरलाइन में स्टाफ की भारी कमी है। इसके बाद वह यह भी कहते हैं कि इस एयरलाइन का नाम sos यानी की Shortage Of Staff है।
इस वजह से इंडिगो संकट से जोड़ी जा रही वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो की तुलना इंडिगो में चल रहे संकट से कर रहे है। अब मौजूदा हालातों में इंडिगो की कई उड़ानें पायलट और केबिन क्रू की कमी के कारण प्रभावित हुई है। इस वजह से बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी है। लोग का कहना है कि जसपाल भट्टी ने करीबन 30 साल पहले ही ऐसी स्थिति कॉमेडी के तौर पर दिखा दी थी। अब यह वीडियो सच्चाई के तौर पर साबित हो रही है। वीडियो पर यूजर्स फनी कमेंट करते हुए दिख रहे हैं।
डीजीसीए ने मांगा इंडिगो से जवाब
इंडिगो में चल रहे संकट को लेकर विमानन नियामक डीजीसीए ने शनिवार 6 दिसंबर को बड़ा कदम उठाया है। डजीसीए ने इंडिगो को सीईओ पीटर एल्बर्स और कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ने शो कॉज नोटिस जारी किया है। यह नोटिस इस हफ्ते उड़ान संचालन में हुई गंभीर गड़बड़ियों को लेकर भेजा गया है। दोनों अधिकारियो को 24 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।