फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एएनटीएफ ने 50 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर कार में हेरोइन लेकर जा रहा था, तभी एएनटीएफ ने कार्रवाई की। आरोपी की पहचान संदीप सिंह निवासी गांव शेरावली छन्ना, कपूरथला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ संदीप सिंह का पीछा कर रही थी। छिपने के लिए आरोपी ममदोट के गांव गजनीवाला की तरफ मुड़ गया। एएनटीएफ ने इसको ममदोट के गांव राउके हिठार में घेर लिया और फायरिंग के बाद इसे काबू कर लिया गया।
Punjab News: 50 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार#HASHHTG #punjabnews #drugseizure #heroinrecovery #smugglerarrested #breakingnews #viralvideo #crimeupdate #latestpunjabnews #trendingnews pic.twitter.com/9WXni9W0TZ
— Encounter India (@Encounter_India) November 22, 2025
वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोप हाल ही में जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपी के खिलाफ पहले से 5 मामले दर्ज है। डीजीपी ने कहा कि इस हेरोइन को पाकिस्तान बेस्ड आईएसआई सपोर्टर ने भारत भेजी थी। आरोपी का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में और आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।