Loading...
Punjab Govt
HomeHaryanaबीच सड़क बदमाशों ने घेरी School Bus, पिस्तौल दिखाई तो सहमे बच्चे

बीच सड़क बदमाशों ने घेरी School Bus, पिस्तौल दिखाई तो सहमे बच्चे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरियाणाः बच्चों से भरी स्कूल बस में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बस के आगे एक बोलेरो गाड़ी आकर रुकी। जिसके बाद बोलेरो सवार युवकों ने पिस्तौल दिखा ड्राइवर को धमकी देकर इस रूट से बस न ले जाने की बात कही। घटना से बस में सवार स्कूली बच्चे बुरी तरह से डर गए। युवकों के जाने के बाद ड्राइवर ने स्कूल प्रिंसिपल को घटना की जानकारी दी और बच्चों को सुरक्षित पहुंचाया।

स्कूल के प्रिंसिपल ने एसपी को शिकायत देकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद नांगल चौधरी थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायत में नारनौल में कुलताजपुर रोड पर स्थित एमएलएस डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल बस नंबर HR66B4724, रूट नंबर 46, पर गांव तोताहेड़ी, सिरोही बहाली, ढाणी बयावली, ढाणी भंडावली, मोहनपुर बाईपास और कालबा तक जाती है।

बस के चालक सुदेश परिचालक रविदत्त के अनुसार 20 नवंबर को बस अपने नियमित रूट पर थी। दोपहर के समय एक बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो, जिसके शीशे काले पर्दों से ढके हुए थे, अचानक बस के आगे आकर रुक गई। बस स्टाफ के अनुसार बोलेरो में सवार लोगों ने ड्राइवर को पिस्टल दिखाकर धमकाया और चेतावनी दी कि वह इस मार्ग पर बस चलाना बंद कर दे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। घटना के दौरान बस में स्कूली बच्चे मौजूद थे, जिससे माहौल भयभीत हो गया। धमकी देकर बदमाश वहां से चले गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page