चंडीगढ़: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार डीआईजी हरचारण सिंह भुल्लर से जुड़े बैंक खातों पर सीबीआई की कार्रवाई के बाद अब कोर्ट में अहम मोड़ आ गया है। सीबीआई ने जांच के दौरान डीआईजी भुल्लर के कुल 8 बैंक खातों को सील किया था। इसके बाद भुल्लर की ओर से उनके वकील ने सीबीआई कोर्ट में अर्जी देते हुए परिवार के कुछ खातों को डी-फ्रीज करने की मांग रखी।
वकील ने दलील दी कि इन खातों में बेटे की सैलरी जमा होती है, भुल्लर की पेंशन आती है और परिवार के रोजमर्रा के आवश्यक खर्च भी इन्हीं खातों से चलते हैं। सीबीआई ने इन 5 खातों को डी-फ्रीज किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। इसी आधार पर अब उम्मीद जताई जा रही है कि 8 दिसंबर को कोर्ट इस मामले में बड़ा फैसला सुना सकती है, जिसके बाद इन पांच खातों को दोबारा संचालित करने की अनुमति मिल सकती है। इस पूरे प्रकरण पर सभी की निगाहें अब 8 दिसंबर की सुनवाई पर टिक गई हैं।