Punjab Govt
HomeNationalशादी के मंडप में जयमाला से पहले पुलिस लेकर पहुंची पहली पत्नी,...

शादी के मंडप में जयमाला से पहले पुलिस लेकर पहुंची पहली पत्नी, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बस्तीः उत्तर प्रदेश में बस्ती के गांव पिरैला में शादी के मंडप में जयमाला के दौरान हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, शादी के मंडप में उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब व्यक्ति के शादी करने के दौरान पहली पत्नी पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गई। इस दौरान महिला ने हंगामा खड़ा करते हुए बताया कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा था। जयमाला समारोह के दौरान, महिला ने दूल्हे पर पहले से शादीशुदा होने का आरोप लगाया और हंगामा मचा दिया। वह फूट-फूट कर रोने लगी। इस दौरान वर और वधू दोनों पक्षों के लोग असहज नजर आए। महिला की ऐसी एंट्री देखकर दोनों पक्ष के लोग कुछ देर के लिए सन्न नजर आए।

CLICK HERE TO WATCH VIDEO

इस दौरान दुल्हन के परिजनों ने उसे किसी तरह शांत कराया और कारण पूछने लगे। जिसके बाद महिला ने बताया 3 साल पहले उसकी युवक के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। चर्चा है कि दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। युवती का कहना है कि इस लड़के से उसकी शादी हो चुकी है। शादी की तस्वीरें वीडियो और मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी उसके पास है। हालांकि, आदमी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा – मैं इस महिला को नहीं जानता, मेरी कभी शादी नहीं हुई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। दूसरी ओर लड़के ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा मैं इस लड़की को नहीं जानता मेरी कोई शादी नहीं हुई है। पुलिस ने भी युवक को समझाने की कोशिश की पर वो नहीं माना इसी बीच लड़की के आरोप सुनकर दुल्हन भड़क गई। उसने शादी से इनकार कर दिया और मंडप छोड़कर चली गई। कुछ देर के बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापिस लौट गई। चर्चा तो यह भी है कि जब मंडप में पहुंची महिला हंगामा कर रही थी तो, बारातियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और वे बिना खाना खाए ही बारात छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश में लगी रही।

रिपोर्ट के अनुसार वाल्टरगंज, गणेशपुर निवासी विनय अंगद शर्मा उर्फ ​​लवकुश की शादी पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव की एक लड़की से तय हुई थी। रात बैंड-बाजे के साथ बारात लड़की के गांव पहुंची। जयमाला की रस्म के बाद मंडप में शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। बाहर बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इस बीच रात करीब साढ़े 11 बजे रेशमा शर्मा नाम की एक महिला पुलिस के साथ पहुंची। पुलिस ने शादी की रस्में रुकवा दीं। रेशमा स्टेज के पास पहुंची और दूल्हे से बोली- तुम तो मुझसे पहले ही शादी कर चुके हो, फिर दूसरी शादी क्यों कर रहे हो? दूल्हे ने आरोपों से पूरी तरह इनकार किया। विनय ने कहा- मैं इस महिला को नहीं जानता।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -