नवांशहरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला बंगा शहर के बस अड्डे पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में गोलियां लगने से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि गोलियां चलने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार आई-20 कार से नौजवान उतरे और उसने स्कॉर्पियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटना में घायल नौजवानों को डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान स्कॉर्पियों में 5 नौजवान मौजूद थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर 15 से 16 गोलियां नौजवानों द्वारा चलाई गई। लोगों के अनुसार घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। वहीं घटना में आई-20 कार का बंपर मौके पर गिरा मिला।