Punjab Govt
HomeNationalपैपराजी पर भड़के Sunny Deol, कार ड्राइव कर धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे...

पैपराजी पर भड़के Sunny Deol, कार ड्राइव कर धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे Amitabh Bachchan, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत अब स्थिर है। ऐसे में उनके परिवार वाले उन्हें घर ले गए हैं। सनी देओल की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि अब धर्मेंद्र की देखरेख घर पर ही होगी। इसी बीच इंडस्ट्री के जाने-माने लोग उनसे मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं।

वहीं, गुरुवार सुबह सनी देओल मीडिया पर नाराज हो गए। सनी ने हाथ जोड़ते हुए फोटोग्राफर्स और पैपराजी से कहा कि आपके घर में भी मां-बाप हैं, आपको शर्म नहीं आती? महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने दोस्त का हालचाल लेने पहुंचे हैं। यह मुलाकात इसलिए भी खास बन गई क्योंकि बिग बी Amitabh Bachchan अपनी लग्जरी गाड़ी खुद ड्राइव करके धर्मेन्द्र के पास पहुंचे हैं।

आमतौर पर वह अपनी सिक्योरिटी और ड्राइवर के साथ दिखाई देते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनका दोस्त अस्पताल से वापिस आ गया है वह बिना सिक्योरिटी और ड्राइवर के उनके पास पहुंच गए। एक्टर धर्मेंद्र स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की वजह से 10 और 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। 12 नवंबर की सुबह 7:30 उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -