Punjab Govt
HomeRashifalआज का राशिफल, 13 नवंबर 2025

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2025

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि रात 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। आज शाम 7 बजकर 38 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज का दिन कई राशियों के जातकों के लिए खुशनुमा होने वाला है। कई लोगों के रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी और बहुत से लोगों को अपने परिवार का साथ मिलेगा। मेष, वृषभ, कर्क और सिंह राशि को  अच्छे समाचार मिलेंगे।

मेष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई-बहनों से अगर किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आज वह दूर होगी। किसी पुरानी गलती से आज आपको मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। टारगेट हासिल करने में आपको किसी करीबी की मदद मिलेगी। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जायेंगे जहाँ आप कोई मन की बात भी शेयर कर सकते हैं। आपको मानसिक शांति मिलेगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। घर में जल्द ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। आज किसी कम्पनी से इंटरव्यू के लिए आपके पास कॉल आ सकता है। आपको अपनी मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी।

 

वृष राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रान्सफर के लिए प्रयासरत लोगों को पसंदीदा जगह ट्रान्सफर की खुशखबरी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की हेल्प करके अपने आपको बेहतर महसूस करेंगे। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। विद्यार्थियों को टीचर्स का सहयोग मिलेगा।

 

मिथुन राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज जिस जॉब के लिए इंटरव्यू देने जायेंगे, उसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे, जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। पुस्तकालय के कारोबारी नयी ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान जरूर देना होगा। आज शांति से किसी भी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा।

 

कर्क राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में किये गये काम में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएँ बनी रहेंगी। आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। आपकी मेहनत देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट करेंगे।

 

सिंह राशि:आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में कोई साइड बिजनेस कर सकते हैं, जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में रुचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरुआत करें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आपपर बना रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगी। आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा।

कन्या राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। जॉब चेंज करने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। आप पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर कोई निर्णय लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कुछ बातों को गोपनीय रखें। आज ज्यादा जिद करने से बचे। आज आपको कुछ नए लोगों से व्यापार में लाभ मिलेगा।

 

तुला राशि:आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 

वृश्चिक राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा। लोहे का व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा। छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज सहकर्मी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। golden, 7

धनु राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना बेहतर रहेगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छुएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं, उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

 

मकर राशि:आज अकारण शुरू हुई समस्याएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मिडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। व्यायाम करने से डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होंगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

 

कुम्भ राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियाँ कम होंगी, आपका मन हल्का होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा।

 

मीन राशि:आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। आज आपको खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज आपके कारोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्यों की गति बढ़ेगी। सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक आपके किसी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -