Punjab Govt
HomeEntertainmentधर्मेंद्र की सेहत को लेकर परेशान हुए Prem Chopra, पूछा अपने दोस्त...

धर्मेंद्र की सेहत को लेकर परेशान हुए Prem Chopra, पूछा अपने दोस्त का हाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड सितारों पर इस समय मुश्किल के बादल मंडरा रहे हैं। पहले एक्टर धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती हुए। अब वहीं गोविंदा को अचानक से बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है हालांकि धर्मेंद्र की सेहत ठीक है और वह घर भी जा चुके हैं। प्रेम चोपड़ा भी जल्द ही घर वापिस जाने वाले हैं। उनकी भी सेहत ठीक बताई जा रही है। प्रेम चोपड़ा के दामाद ने खुद इस बात की जानकारी दी है। ठीक होने के बाद प्रेम चोपड़ा ने धर्मेंद्र का हाल चाल पूछा।

प्रेम चोपड़ा को हुई दोस्त धर्मेंद्र की चिंता

बॉलीवुड में विलेन की किरदार से मशहूर 90 साल के प्रेम चोपड़ा की सेहत में अब सुधार हो रहा है। उनके दामाद ने इस बात की जानकारी दी है कि जल्द उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा हालांकि वो अपने बारे में नहीं बल्कि धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंता में डूबे हुए दिख रहे हैं। दोनों एक ही उम्र के हैं और यह दिखता है कि उनके बीच में कितना गहरा रिश्ता है।

बिल्कुल ठीक हैं प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि एक्टर बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहा कि – ये सब बेकार की अटकलें है वो बिल्कुल ठीक हैं और जांच करवाने के प्रक्रिया में है उन्हें कल तक घर वापिस आ जाना चाहिए वो बिल्कुल ठीक हैं उन्हें सिर्फ डेली चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था क्योंकि उम्र संबंधी कुछ समस्याएं और एक संक्रमण था। उन्होंने सभी जांचें करवाई है और सब बिल्कुल ठीक निकला। जब मैं आज सुबह उनसे मिलने के लिए गया तो वो पूरी तरह से ठीक थे और खुश भी थे परंतु वे अपने दोस्त धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे।

एक साथ अस्पताल में भर्ती हुए थे प्रेम-धर्मेंद्र

बता दें कि प्रेम चोपड़ा को भी 10 नवंबर को मुंबई लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबर थी कि उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्या के कारण एडमिट किया गया था। डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें दिल संबंधी समस्या के साथ-साथ वायरल और फेफड़ों में संक्रमण हो गया है जिसके लिए मैं भी उसी टीम में उपचार कर रहा हूं वो आईसीयू में नहीं है बल्कि अपने वॉर्ड में है।

वहीं धर्मेंद्र को भी 48 घंटे तक अस्पताल में रखा गया और अब वह घर जा चुके हैं। एक्टर को उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीते दिन उनकी मौत की अफवाह भी फैली थी परंतु परिवार ने इसको सिरे से खारिज कर दिया था और यह बताया था कि वो ठीक हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -