Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: इस BDPO कार्यालय में देरी से पहुंच रहे अधिकारी, हुआ...

Punjab News: इस BDPO कार्यालय में देरी से पहुंच रहे अधिकारी, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

SDM बोले – नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

गुरदासपुरः पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त आदेश जारी किए हैं, लेकिन कई कर्मचारी सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दीनानगर के बीडीपीओ कार्यालय में सामने आया है। जहां, कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं।

दरअसल, बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचने का समय 9 बजे है, लेकिन कार्यालय में चौकीदार के अलावा कोई भी कर्मचारी समय पर मौजूद नहीं रहा। इस दौरान वहां सारी कुर्सियां खाली दिखी और लोग अपने काम के लिए इंतजार करते नजर आए। वहीं मीडिया की सूचना मिलने पर कंप्यूटर ऑपरेटर सतनाम सिंह 9.30 बजे कार्यालय पहुंचे और बीडीपीओ भी 10 बजे पहुंचे। जब इस संबंध में बीडीपीओ से बात की गई, तो उन्होंने कई मीटिंगों में व्यस्त होने की बात कहकर टाल मटोल कर दी। वहीं कार्यालय के कर्मचारी मीडिया से उलझते हुए नजर आए और इस दौरान हंगामा भी हुआ।

जब इस संबंध में एसडीएम जसविंदर सिंह भुल्लर से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि देरी से पहुंचने की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए लेट आने वालों से देरी की वजह पूछी जाएगी और इसके लिए अधिकारियों को भी लिखा जाएगा, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -