Punjab Govt
HomeNationalदिल्ली के लाल किले में हुए धमाके के बाद उठी Operation Sindoor...

दिल्ली के लाल किले में हुए धमाके के बाद उठी Operation Sindoor 2.0 की मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: राजधानी के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद अब सोशल मीडिया पर माहौल गर्मा गया है। घटना के कुछ घंटों के बाद ही एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर Operation Sindoor 2.0 ट्रेंड करने लग गया है। हजारों यूजर्स पोस्ट शेयर करते हुए सरकार से इस धमाके के बाद सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का यह भी कहना है कि देश में बढ़ते आतंकी खतरों के खिलाफ अब एक निर्णायक एक्शन लेने का समय आ गया है।

सोशल मीडिया पर हुआ ऑपरेशन सिंदूर 2.0

इस धमाके की खबर सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी है। कुछ लोगों ने पुराने ऑपरेशनों जैसे कि ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए लिखा कि अब उसके 2.0 वर्जन की जरुरत है। कुछ अन्य लोगों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना भी की है। उन्होंने तेजी से मौके पर पहुंचकर पूरा इलाका सील कर दिया है और जांच भी शुरु कर दी है।

लोगों का फूटा गुस्सा

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 जैसे ट्रैंड सिर्फ गुस्सा नहीं बल्कि लोगों की चिंता भी दर्शाता हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह कहा है कि दिल्ली जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में धमाका होना यह दर्शाता है कि सुरक्षा को और भी मजबूत बनाना जरुरी है।

जांच में जुटी एनआईए की टीमें

इस धमाके के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और एनआईए की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अभी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि धमाके के पीछे कौन-कौन सी ताकतें थी।

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का ट्रैंड सोशल मीडिया पर यह दिखा रहा है कि लोग अब सिर्फ प्रतिक्रियाओं से आगे जाकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। देश की जनता यह चाहती है कि आतकंवाद के खिलाफ कोई भी नरमी न बरती जाए और हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। फिलहाल इस ब्लास्ट मामले में अभी जांच चल रही है और देश की निगाहें एजेंसियों की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -