Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar के चारों हलकों से उठेगा डोर-टू-डोर कूड़ा, लगेगा एक जैसा चार्ज

Jalandhar के चारों हलकों से उठेगा डोर-टू-डोर कूड़ा, लगेगा एक जैसा चार्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः नगर निगम ने 143 करोड़ के 2 टेंडर लगा दिए हैं। जिसमें सेंट्रल, नॉर्थ, कैंट और वेस्ट हलके में आते वार्ड कवर होंगे। जिससे अब डोर-टू-डोर कचरा उठाया जाएगा। यही नहीं, अब घरों से कचरा उठाने के यूजर चार्ज की वसूली भी मनमर्जी से नहीं होगी। निगम इसकी फीस तय करने जा रहा है। निर्धारित रेट पर ही पूरे शहर से चार्ज वसूला जाएगा। एजेंसी घरों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग उठाएगी।

टेंडर के अनुसार एजेंसी घरों से कचरा उठाने, प्रोसेसिंग और वरियाणा में डंप करने का काम करेगी। इसके लिए एजेंसी का 3 साल का एग्रीमेंट होगा। अभी निजी सफाई कर्मी घरों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग नहीं उठाते हैं। इस वजह से कचरे की प्रोसेसिंग का काम भी प्रभावित होता है।

पूरी प्रक्रिया स्वच्छता रैंकिंग में सुधार करने को लेकर चल रही है। निगम ने डेढ़ महीने पहले भी इसके लिए 143 करोड़ का टेंडर लगाया था। इस दौरान निगम यूनियनों ने इसका विरोध किया था। प्रोजेक्ट लागू करने के लिए निगम पर लोकल बॉडी विभाग का प्रैशर है।

बता दें कि वर्तमान में सफाई कर्मियों ने घरों से कचरा उठाने के अलग-अलग रेट तय किए हुए हैं। मेन सड़कों पर स्ट्रीट वेंडर, कॉमर्शियल एरिया में मनमर्जी के रेट चल रहे हैं। इसे रोकने के लिए एजेंसी का रेट निर्धारित होगा। यही व्यवस्था रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल के लिए लागू रहेगी। एजेंसी तय रेट से ज्यादा लेगी, तो कार्रवाई होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -