पंचकूला: क्राइम ब्रांच की टीम ने पंचकूला और पंजाब में चोरी की 8 वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पंचकूला में पांच और मोहाली के ढकोली में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद कंबोज ने सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपियों से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा पंचकूला जिले में पांच चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और मोहाली के ढकोली में तीन वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई सिल्वर स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद की गई।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और चोरी की वारदात में इस्तेमाल हुआ सामान और चोरी किया हुआ सामान भी बरामद किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और वह किन-किन वारदातों में शामिल है यह भी पता किया जाएगा। एसीपी क्राइम ने बताया कि गैंग के सदस्यों के द्वारा 25 लाख से ज्यादा का सामान चोरी किया है। इसे भी जल्द बरामद किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस गैंग के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। यह भी जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगे कि इन आठ वारदातों के अलावा और कहां-कहां पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।