ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में छः दिवसीय Gender and FNHW हेल्थ न्यूट्रिशन जेंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया, विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ऊना की जिला कार्यक्रम प्रबंधक ज्योति शर्मा द्वारा प्रतिभागियों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारियां सांझा की गई तथा नेशनल रिसोर्स पर्सन के रूप में देहरादून से राजेश्वर धावले उपस्थित रहे।
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण पिछले 6 दिनों से पीएनबी आरसिटी ऊना कार्यालय में दिया जा रहा था। यह बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया गया ताकि प्रतिभागी राउंड के माध्यम से अपने आजीविका भी अर्जित कर सकें। इस अवसर पर पीएनबी आरसिटी ऊना कार्यालय से कार्यालय सहायक हिना, मीनाक्षी एवं 35 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे।