अमृतसरः एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को पांचवीं बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) का प्रधान चुना गया है। चुनाव के बाद मीडिया से बात करते हुए धामी ने कहा कि यह सम्मान बड़ी जिम्मेदारी के साथ आया है और वे उन सभी सदस्यों के दिल से धन्यवाद देते हैं जिन्होंने भरोसे और प्यार से उन्हें फिर चुन लिया। उन्होंने कहा कि पांचवीं बार चुना जाना आसान नहीं होता, पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में समिति और दल का मेल ही सफलता की कुंजी है।
धामी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान 11 सदस्यों की अंतर समिति बनाई गई और चार उम्मीदवार चुने गए। धामी ने बताया कि आगामी 23 से 29 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में शहीदी गुरुपर्व की तैयारियां चल रही हैं इसलिए वोट भी पास किए गए हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि बंदी सिखों की रिहाई और सिख ककारों से जुड़े मसलों पर ठोस निर्णय लिया जाए। उन्होंने पानी के मसले, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की घटना और सिख शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता जताई। धामी ने कहा कि सरकारों को चुप नहीं रहना चाहिए, सिख पंथ की भावनाओं का सम्मान करना अनिवार्य है।