Punjab Govt
HomeHimachalBaddi1 नवंबर को बद्दी में मनाया जाएगा श्री श्याम जन्मोत्सव

1 नवंबर को बद्दी में मनाया जाएगा श्री श्याम जन्मोत्सव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी के दशहरा मैदान में होगा कार्यक्रम, खाटू श्याम से आएगी जोत

जोत को बद्दी के मोतिया प्लाजा से निशान व शोभायात्रा के साथ लेकर जाएँगे

बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी 1 नवंबर को श्री श्याम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी सेवा समिति की बद्दी इकाई की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के दशहरा ग्राउंड में शाम को साढ़े छह बजे  मनाया जाएगा।

इससे पूर्व इसी दिन सुबह 8 बजे खाटू श्याम से ज्योत लाई जाएगी। यह ज्योत बद्दी के मोतिया पलाजा से निशान व शोभायात्रा के साथ श्याम भक्त उसे फेस तीन के दुर्गा माता मंदिर तक लाएंगे। इस वर्ष हनुमान के चार स्वरूपों के भी लोगों को दर्शन होंगे। भगवान हनुमान का यह स्वरूप बनाने से लिए 21 दिन तक उपवास करना पड़ता है। पहली बार बद्दी में हनुमान के चार स्वरूपों का दर्शन लोगों को मिलेगा।

समिति के प्रधान दीपक गर्ग, कश्मीरी लाल, अदिश जैन, मोहन लाल बंसल, मनीष जैन, रोहित कौशल व सतीश जैन ने बताया कि शाम को दशहरा मैदान में समिति के सदस्य खाटू श्याम से लाई जोत जगाएंगे और पूजा अर्चना होगी। रात भर  जागरण होगा।   जिसमें मशहूर भजन गायक मोना मेहता, आरती, तेजी ब्रदर्स व बद्दी के विशाल मित्तल भजन सुना कर  उपस्थित दर्शकों का रात भर मंत्र मुग्ध करेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -