Punjab Govt
HomeNational2 सांडों के भिड़ने से मची भगदड़, धक्का लगने से दादी के...

2 सांडों के भिड़ने से मची भगदड़, धक्का लगने से दादी के हाथों से फिसला 2 साल का बच्चा खौलते तेल में गिरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेरः समोसे की दुकान पर खौलते तेल की कढ़ाई में गिरने से दो वर्षीय बच्चा बुरी तरह झुलस गया। हादसा छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वर धाम की है। बच्ची को बचाने के प्रयास में दादी के हाथ भी जल गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ (अजमेर, राजस्थान) निवासी हरिओम वैष्णव अपने दो साल के बेटे राघव और मां सरिता के साथ बागेश्वर धाम दर्शन करने आए थे। सोमवार शाम वे धाम परिसर में एक हाथ ठेला समोसे की दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान पास में खड़े दो बैल आपस में लड़ने लगे। उनके भिड़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उसी समय बैलों के धक्के से दादी की गोद में बैठा राघव फिसलकर खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरा।

राघव को गिरता देख दादी सरिता ने तुरंत उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन खौलते तेल के कारण उनके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और धाम के सेवादारों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में तैनात डॉ. रोशन द्विवेदी ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक है, इलाज चल रहा है। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -