Punjab Govt
HomeHealthWorld Heart Day: बीमार दिल देता है ये संकेत, कभी न करें...

World Heart Day: बीमार दिल देता है ये संकेत, कभी न करें नजरअंदाज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थः हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाने के लिए है कि हमारा दिल हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आजकल की तेज-तर्रार जिंदगी, गलत खान-पान, तनाव और बैठने की आदतें हृदय के लिए बहुत खतरनाक हो सकती हैं। दुनिया भर में होने वाली हर चार में से एक मौत की वजह हृदय रोग है। विश्व हृदय महासंघ के अनुसार, हृदय रोगों का 75 प्रतिशत बोझ निम्न और मध्यम आय वाले देशों पर है, जिनमें भारत भी शामिल है।

कई बार हमारा हार्ट हमें अपने बीमार होने का संकेत देता है जैसे आसपास दर्द, सांस की समस्या, बार-बार गैस बनना आदि। अगर आपको ऐसी परेशानियां लगातार दिखती हैं तो आप इन्हें इग्नोर करने की भूल न करें, क्योंकि हार्ट ही हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करके हार्ट को हेल्दी किया जा सकता है।

गंभीर बीमारी बनती जा रही हार्ट डिजीज

– यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर है या फिर कोई हार्ट सर्जरी हुई है, दिल से संबंधित कोई गंभीर समस्या है तो इसके लिए लगातार अपने डॉक्टर की दी हुई दवाओं का सेवन करें। साथ ही अपनी जीवनशैली, खानपान की आदतों को भी सही बनाए रखें।

– हार्ट डिजीज एक मूक महामारी है, जो तेजी से युवाओं को भी जकड़ रही है। अब कम उम्र के लोगों की भी हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट से जान जा रही है।

– वायु प्रदूषण से होने वाली लगभग 25 % हृदय संबंधी मौत इस कड़वे सच की गवाही देती हैं। हर साल करीब 70 लाख लोग प्रदूषण के कारण मौत के शिकार हो जाते हैं।

– जो लोग एक दिन में 10-15 सिगरेट पी जाते हैं, उन्हें खासतौर पर अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि धूम्रपान सिर्फ आपके फेफड़ों को ही नुकसान नहीं पहुंचाता है, बल्कि इससे दिल भी बीमार हो सकता है

हार्ट अटैक के लक्षण

 

विशेषज्ञों के मुताबित सीने में दर्द जो दबाव, जकड़न, दर्द, दबाव या पीड़ा जैसा महसूस हो सकता है। दर्द या बेचैनी जो कंधे, बांह, पीठ, गर्दन, जबड़े, दांत या कभी-कभी ऊपरी पेट तक फैल जाती है। महिलाओं में गर्दन, बांह या पीठ में हल्का या तेज दर्द जैसे असामान्य लक्षण हो सकते हैं। कभी-कभी दिल के दौरे का पहला लक्षण अचानक हार्ट बीट रुकना होता है।

ठंडा पसीना
थकान
सीने में जलन या अपच
चक्कर आना या अचानक चक्कर आना
जी मिचलाना
सांस लेने में कठिनाई को कभी इग्नोर न करें

हेल्दी हार्ट के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल, खानपान में जरूरी बदलाव करने होंगे।

– आप प्रतिदिन ताजे फल-सब्जियां खाएं। चीनी और नमक का कम उपयोग करें।

– फास्ट फूड, जंक फूड, फैटी फूड से दूर बनाकर रखें. इन्हें महीने में कभी-कभार ही अपनी थाली में शामिल करें।

– हर दिन सभी को एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन करना चाहिए. इसके लिए सिर्फ 30 मिनट समय निकाल कर पैदल चलें, रनिंग करें। इससे भी हार्ट में ब्लड का फ्लो बढ़ता है। हार्ट हेल्दी रहता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -