हॉलीवुड: मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने सपनों के राजकुमार और म्यूजिक प्रोड्यूसर-सॉन्ग राइटर बेनी ब्लैंकों के साथ शादी कर ली है। अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। उन्हें दुनियाभर से फैंस बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
व्हाइट वेडिंग गाउन में नजर आई सेलेना
सेलेना ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी है। इन तस्वीरों में सेलेना ने व्हाइट वेडिंग गाउन पहना हुआ है। दुल्हन की इस ड्रेस में वह किसी परी से कम नहीं लग रही। व्हाइट गाउन के साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी भी पहनी है। मेकअप उन्होंने काफी लाइट किया है। साइड पार्टेडड शॉर्ट ओपन हेयर में सेलेना काफी सुंदर दिख रहे हैं। उनके इस ब्राइडल लुक को देखने के बाद फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वहीं उनके पति बेनी ब्लैंको ब्लैक सूट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
एक-दूसरे के प्यार में डूबा दिखा कपल
शादी की तस्वीरों में सेलेना अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई भी दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने हमसफर बेनी ब्लैंको संग कई रोमांटिक पोज दिए हैं। न्यूली मैरिड कपल एक दूसरे की बांहों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। सेलेना और बेनी ब्लैकों की यह कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।
फैंस ने दी बधाई
सेलेना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उन्होंने अपनी वेडिंग डेट भी फैंस को बताई है। उनकी शादी 27 सितंबर 2025 को हुई। कपल की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दुनियाभर से फैंस और सेलेब्स कपल को नई शुरुआत करने के लिए ढेर सारी बधाईयां देते दिख रहे हैं।
सेलेना और बेनी ब्लैंकों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी। अब दोनों ने शादी करके एक-दूसरे को हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी चुन लिया है। शादी की तस्वीरों में उनकी खुशी साफ दिख रही है। वहीं उनके फैंस भी कपल को बधाई देते हुए दिख रहे हैं और दोनों के ऐसे ही साथ रहने की दुआएं कर रहे हैं।