Punjab Govt
HomeHimachalइंडियन ऑयल और एसबीएमजी ऊना ने चलाया स्वच्छता अभियान

इंडियन ऑयल और एसबीएमजी ऊना ने चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स ऊना ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएमजी) ऊना के सहयोग से ऊना जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई गई।

एसबीएमजी ऊना के जिला समन्वयक सुरेश वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से एक स्वच्छता लक्ष्य इकाई (सीटीयू) की गहन सफाई की गई। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के मकसद से साफ किए गए स्थलों पर 10 पौधे भी लगाए गए। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है बल्कि “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को साकार करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर जिला समन्वयक एसबीएमजी ऊना सुरेश वर्मा, ब्लॉक समन्वयक रामलता शर्मा, प्रचालन प्रबंधक उ.क्षे.पा. ऊना अंचित गुप्ता सहित कर्मचारी, स्वयंसेवक और स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -