ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में बी वॉक विभाग द्वारा टूरिज्म वीक मनाया जा रहा है| इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ मीता शर्मा थी | उन्होंने दीप प्रज्वलित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया|

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती हैं बल्कि उन्हें भारत की समृद्ध संस्कृति, पर्यटन की अहमियत और आधुनिक समय में डिजिटल टूरिज्म के महत्व को समझने का अवसर भी देती हैं। विद्यार्थी ऐसे आयोजनों से व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं और अपनी प्रस्तुति क्षमता को भी निखारते हैं।
इसके साथ साथ उन्होंने वी वाक् विभाग के प्राध्यापकों की भी सराहना की| इस प्रकार के कार्यक्रम प्राध्यापकों की मेहनत और लगन से ही सम्भव होते हैं|
वी वाक् विभाग के नोडल अधिकारी प्रो संजय शर्मा ने भी प्राध्यापकों के प्रयासों की सराहना की| इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय पर्यटन एवं डिजिटल टूरिज्म पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहर, पर्यटन स्थलों का महत्व तथा आधुनिक युग में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता को दर्शाया गया।
इसके साथ ही क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में परिणाम इस प्रकार रहे –प्रथम स्थान: हेमलता और प्रगति,द्वितीय स्थान: आकाश और अभिषेक,तृतीय स्थान: गगन और शगुन।इस मौके पर विभाग के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे |