Punjab Govt
HomeNationalगरबा उत्सव में 2 समुदाय में पोस्ट को लेकर हुई हिंसक झड़प,...

गरबा उत्सव में 2 समुदाय में पोस्ट को लेकर हुई हिंसक झड़प, दुकानों-गाड़ियों में लगाई आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गांधीनगर: गुजरात के दहेगाम के बहियाल में देर रात 2 समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प से भारी तनाव पैदा हो गया है। इस झड़प की वजह से गांव में डर का माहौल है। जानकारी के मुताबिक मामला सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट करने जैसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। गांव में चल रहे गरबा के दौरान पथराव शुरू हो गया। जिसकी वह से लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए और वाहनों को आग लगा दी गई।

इससे इलाके में तनाव बढ़ गया। यह सब गरबा उत्सव के दौरान हुआ। फिलहाल मौके पर भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना में आठ से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया और एक दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे पुलिस पर भी हमला किया गया और हिंसा में उनके दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, एक समुदाय के लड़के ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस में लिखा था कि #iLoveMuhammad की जगह #IloveMahadev लिखना चाहिए।

लड़के के इसी पोस्ट पर दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए और लड़के की चाय की दुकान पर हंगामा मचाया और उसे आग लगा दी। इस दौरान पास में गरबा कार्यक्रम हो रहा था और उसे भी निशाना बनाया गया। पुलिस का कहना है कि 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के एक वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते और कुछ लोग डंडे लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक महिला घबराहट में चिल्ला रही है। संभवतः अपने बेटे को पुकार रही है। एक अन्य वीडियो में कुछ लोग एक दुकान में घुसकर उसे नुकसान पहुंचाते और एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन भीड़ ने उन्हें भी निशाना बनाया।

झड़प के दौरान दो पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वीडियो में लोग झड़प के दौरान लगी आग बुझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति हिंसा में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को भी दिखा रहा है। इसके बाद से अधिकारियों ने व्यवस्था बहाल करने और आगे की हिंसा को रोकने के लिए बहियाल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन झड़प के दौरान कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इसमें शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने निवासियों से अपील की है कि वे ऑनलाइन कुछ भी पोस्ट न करें और जाँच जारी रहने तक सहयोग करें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -