Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: ससुरालियों ने दामाद से की मारपीट, दोहते पर भी करवाया...

Punjab News: ससुरालियों ने दामाद से की मारपीट, दोहते पर भी करवाया केस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, विवाहिता ने लगाई मदद की गुहार

फिरोजपुरः झूठी शान की खातिर लोग किस हद तक और किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक नमूना फिरोजपुर के गांव वाहका बन में देखने को मिला, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के अंतरजातीय विवाह से नाराज होकर अपने दामाद को पीट-पीटकर घायल कर दिया। मामला यहा नहीं थमा, ससुरालियों ने अपने ही दोहते पर भी झूठा केस दर्ज करवा दिया।

घटना की जानकारी देते हुए वाहका बन निवासी सरबजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी दलविंदर सिंह के साथ हुई थी। दलविंदर के अंतरजातीय होने के चलते उसका परिवार इस शादी से खुश नहीं था और उसके पति से रंजिश रखने लगा। पहले तो लड़की के परिवार ने उसका तलाक भी करवा दिया, लेकिन फिर दूसरी बार लड़की ने उसी लड़के से कोर्ट मैरिज कर ली, जिससे परिवार और भी नाराज हो गया। वह हमेशा उनसे छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ते रहते हैं। बीते कल भी लड़की के परिवार वालों ने दलविंदर सिंह पर हमला कर दिया और उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया और बाद में अपनी ही बेटी, दामाद और पोते के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

वहीं पीड़ित ने आरोप लगाए कि पुलिस ने बिना कोई जांच किए और बिना केस दर्ज किए उनको और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। जब मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस दौरान पुलिस ने बताया कि उन्हें लड़ाई-झगड़े की शिकायत मिली थी जिसके आधार पर जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -