Punjab Govt
HomeEntertainmentअपने पुराने दिनों को याद कर Emotional हुई Samriti Irani, बोली -...

अपने पुराने दिनों को याद कर Emotional हुई Samriti Irani, बोली – ‘मुझे खराब Acting का Tag मिला’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी एक बार फिर से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। क्योंकि सास भी कभी बहु थी टीवी शो से उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा है। इसी बीच अब स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआती मुश्किलों और आलोचनाओं का जिक्र किया। स्मृति ने बताया कि एक बार उनको खराब एक्टर बोला गया था।

पहले नौकरी करती थी स्मृति ईरानी

एक्ट्रेस ने बताया कि – 25 साल पहले मुझे पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम एक्टर कहते थे। सोहा अली खान के साथ एक पॉडकॉस्ट में स्मृति ईरानी ने इस बात का जिक्र किया। इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी एक्टिंग और पॉलिटिक्स के सफर पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि एक समय में उन्होंने अपने पापा से सवाल किया था कि – ‘मैं जिंदगीभर किसी की पत्नी बनकर ही रह जाऊं 17 साल अपनी बेटी रही आखिर कब अपनी जिंदगी के लिए जी पाऊंगी’।

आगे स्मृति ने कहा कि उनकी पहली नौकरी दिल्ली की जनपथ सड़क पर 200 रुपये रोज की थी। उस समय उन्होंने अपने पिता से कर्ज भी लिया था। पापा ने कहा था कि – ‘तुम्हें एक साल देता हूं यदि पैसा नहीं लौटा पाई तो शादी उसी से करनी पड़ेगी जिससे मैं कहूं’।

लोगों ने कहा बकवास एक्टर

स्मृति ईरानी ने अपने मशहूर किरदार तुलसी को भी याद किया। आज भले ही उनका यह किरदार काफी मशहूर है और इससे जुड़े हर सीन्स के लिए उन्हें तारीफ मिलती है। वो सीन्स खूब वायरल भी होते हैं परंतु एक समय था जब स्मृति को उन्हीं सीन्स के लिए बकवास एक्टर कहा जाता था। उन्होंने कहा कि – ‘हर जगह लोग मुझे कहते थे कि तुम खराब एक्टर हो और मेल एक्टर को मुझसे ज्यादा पैसे मिलते थे’। जब सोहा ने उनसे पूछा कि आज की तुलसी 25 साल पहले वाली तुलसी से क्या कहेगी तो स्मृति बोली ज्यादा पैसे मांगना।

स्मृति ने राजनीति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि – ‘2004 में मैंने पहली बार चुनाव लड़ा मेरी उम्र उस समय 27 साल थी। पॉलिटिक्स में कोई पढ़ाई भी नहीं हुई थी और न ही कोई अनुभव था’।

इसके अलावा उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया जिसमें एक गुस्सैल एडिटर ने उन्हें फोन किया और डांटते हुए कहा कि – ‘क्या हो गया है तुम्हें? बाहर आओ’। उनका कहना है कि इज्जत हमेशा ऊपर है। आप किसी को पसंद करो या न करो।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -