अमृतसरः गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रस्तावित ननकाना साहिब (पाकिस्तान) तीर्थ यात्रा को केंद्र सरकार ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते मंजरी नहीं दी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पत्र लिखकर साफ कहा है कि मौजूदा हालात में यह यात्रा संभव नहीं है। पत्र में कहा है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ऐसे में गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान सुरक्षा खतरा बढ़ सकता है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि तीर्थयात्रियों को पड़ोसी देश भेजना इस समय उचित नहीं होगा।
केंद्र की मंजरी न मिलने पर SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह सिखों की धार्मिक भावनाओं का अपमान है। जब क्रिकेट मैचों के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बनाए जा सकते हैं, तो श्रद्धालुओं को अपने पवित्र स्थलों पर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही?”
SGPC ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति दे। समिति का कहना है कि सरकार को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।