Punjab Govt Advertisement
HomePunjabGurdaspurPunjab News: पानी में डूबे गांवों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री का आया...

Punjab News: पानी में डूबे गांवों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः पंजाब में भले ही पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है। लेकिन अभी भी कई गांव पानी में डूबे हुए है। वहीं जिन गांवों में पानी सूख गया है, वहां आज सीएम मान ने सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिए है। वहीं केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे पंजाब के बाढ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों से मुलाक़ात बाढ़ प्रभावित इलाके में जाकर लोगों के मुलाकात की।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार के पास केंद्र के पहले से करोड़ों रुपये की राशि पड़ी है और वह पैसे हर जिले के पास है। अधिकारी अब अपनी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे है। घरों, पशुओं, फसलों का जो नुकसान हुआ है और इसकी रिपोर्ट जल्द त्यार हो जाएगी। जिसके बाद सब पीड़ित लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ़ से उनके बैंक खातो में मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बाढ की स्थिति दोबारा कभी ना हो, इसके निवारण के लिए भी बातचीत की जा रही है।

केंद्र सरकार की तरफ से तकनीकी टीम आकर राज्य सरकार के साथ मिलकर इसका पक्का हल निकालेगी। वहीं करतारपुर कॉरिडोर को लेकर कहा कि वह अभी बनाया गया है, लेकिन पंजाब में आई बाढ़ से वहां भी बुहत नुकसान हुआ है। ऐसे में वह उसे लेकर भी काफी चिंतत है। उस इलाके में दोबारा ऐसे हालात ना हो इस पर भी तकनीकी टीम से बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का समय नहीं है और पंजाब की इस स्थिति और पंजाब के लोगो की मदद के लिए केंद्र और पंजाब सरकार मिलकर लोगो के साथ खड़ी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -