Punjab Govt
HomeEntertainmentबेटी के लिए Chef बनी Deepika Padukone, फैंस ने जमकर बरसाया New...

बेटी के लिए Chef बनी Deepika Padukone, फैंस ने जमकर बरसाया New Mommy पर प्यार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बॉलीवुड: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह सुर्खियों में बनी रहती है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसके बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया है और इसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की है। इस दौरान दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर बेटी के प्रति प्यार जाहिर करने का अलग तरीका जताया है। बेटी के बर्थडे पर दीपिका ने टेस्टी चॉकलेट केक बनाया है।

फैंस को दिखाई अपनी कुकिंग स्किल्स

इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन दिया – ‘मेरी लव लैंग्वेज अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना’। इस खास तस्वीर के साथ दीपिका ने अपनी कुकिंग स्किल भी दिखाई है और स्पेशल केक बनाया है। इंटरनेट पर यूजर्स दीपिका के इस हुनर की बहुत तारीफ भी कर रहे हैं। दुआ ने अपनी मां के हाथों से बना हुआ केक काटकर पहला जन्मदिन मनाया है। सोशल मीडिया पर सभी दीपिका की यह तस्वीर काफी पसंद कर रहे हैं और बच्ची दुआ को बर्थडे विशेज भी भेज रहे हैं।

दीपिका की इस पोस्ट के नीचे पापा रणवीर सिंह भी कमेंट किए बिना रह नहीं पाए। रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘दुनिया की सबसे अच्छी मां’।

इसके साथ ही फैंस ने दीपिका रणवीर की एआई सेलिब्रेशन्स की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Talk India (@talkindiaa)

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने बेटी दुआ की प्राइवेसी के लिए यह नियम बनाया है। उन्होंने फैंस, पैपाराज और मीडिया से भी यह रिक्वेस्ट की थी कि वो उनकी बेटी को फैंस को न दिखाएं। गौरतलब है कि दीपिका भी रानी मुखर्जी की तरह अपनी बेटी को बचपन से ही सिंपल रखना चाहती हैं। दुआ को वह इस तरह की किसी भी चकाचौंध से दूर ही रखना चाहती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -