गुरदासपुरः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल और पंजाब के दौरे पर है। जहां पीएम मोदी ने सबसे पहले हिमाचल में आई आपदा को लेकर दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पहले अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद लोगों से हिमाचल में आई बाढ़ का जायजा लिया। हिमाचल में आई बाढ़ को लेकर पीएम मोदी ने 1500 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं अब पीएम मोदी पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया गया। जिसके बाद पीएम मोदी गुरदासपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, केंद्रिय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, सुनील जाखड़, तरुण चुघ सहित अन्य भाजपा के सीनियर नेता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और गुरदासपुर में एक बैठक में नुकसान का आकलन किया। इसके बाद उन्होंने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा। यह राशि राज्य के पास पहले से उपलब्ध 12,000 करोड़ रुपये के अलावा होगी। इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की है।
पीएम ने जवानों और आपदा मित्रों के अभियानों की तारीफ की और उनका हौसला भी बढ़ाया। अधिकारियों से मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने लोगों से आपदा को लेकर बात की और बाढ़ में लोगों के हुए नुकसान का जायजा लिया। वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों ने भी अपना दर्द मोदी के सामने रखा। बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होने के बाद पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। पंजाब इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण सूबे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जिलों में 3.87 लाख लोग व 4.56 लाख एकड़ फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी के बाढ़ प्रभावित पंजाब दौरे पर पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि इस नाजुक मोड़ पर प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा स्वागत योग्य है। पंजाब के लोगों को उनके दौरे से बहुत उम्मीदें हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक बार जब प्रधानमंत्री खुद अभूतपूर्व बाढ़ से हुई तबाही का जायज़ा लेंगे, तो केंद्र सरकार पंजाब को बहुत उदार वित्तीय सहायता प्रदान कर पाएगी।