Punjab Govt
HomeEntertainmentAshish Kapoor को कोर्ट से बड़ा झटका, इस मामले में हुई 14...

Ashish Kapoor को कोर्ट से बड़ा झटका, इस मामले में हुई 14 दिन की जेल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: टीवी एक्टर आशीष कपूर को रेप का आरोप लगने के बाद पुणे से गिरफ्तार किया गया था। अब उन्हें आज यानि 6 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित लड़की ने एक्टर पर आरोप लगाया है कि दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान वॉशरुम में लड़की के साथ रेप किया था।

इन सीरियल्स में दिख चुके हैं आशीष

आशीष कपूर टीवी के मशहूर एक्टर हैं। सीरियल्स के अलावा उन्होंने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है। ‘कुर्बान’, ‘टेबल नंबर 21’, ‘इंकार’ जैसी फिल्मों में वह दिख चुके हैं। इसके अलावा ‘शश्श…फिर कोई है’, ‘ससुराल सिमर का 2’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘साथ फेरे’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी दिख चुके हैं।

एक्टर का करवाया गया टेस्ट

बीते दिन एक्टर का एक मेडिकल पोटेंसी टेस्ट भी AIIMS में करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने यह बताया है कि उनकी रिपोर्ट कथित रेप मामले में एक जरुरी सबूत के तौर पर साबित होगी।

आशीष कपूर ने अगस्त के महीने में अपने दोस्तों के साथ एक हाउस पार्टी की थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित की मुलाकात आशीष के साथ इंस्टाग्राम पर हुई और दोनों वहां पर दोस्त बने थे। बाद में पार्टी का प्लान बना और इसमें पीड़िता भी शामिल हुई। उसने ये दावा किया है कि घटना की वीडियो भी बनाई गई थी परंतु अभी तक पुलिस को कोई भी सबूत नहीं मिला है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -