खेल: भारतीय हॉकी टीम की ओर से एशिया कप 2025 का आगाज जीत के साथ हुआ है। 29 अगस्त को बिहार के राजगीर में खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया है। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीस सिंह ने तीन गोल दागे वहीं जुगराज सिंह ने एक गोल किया। चीन की ओर से दु शिंहाओ , चेन बेनहाई और गाओ जिशेंग भी गोल करने में सफल रहे। अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले के लिए 31 अगस्त को जापान का सामना करेगी।
मुकाबले के पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम चीन पर हावी हो गई परंतु वो कोई गोल नहीं कर पाए। दूसरी ओर दु शिंहाओ ने खेल के 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके चीन की टीम को 1-0 की लीड दिलवा दी। इसके बाद दूसरे क्वार्ट्स के तीसरे मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और भारतीय टीम को बराबरी दिलवाई। ऐसे ही क्वार्टर के पांचवे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल लिया ऐसे में भारत ने 2-1 की लीड ली और हाफटाइम तक यही स्कोर रहा।
𝗪𝗜𝗡 to begin! 🙌
India beat China in a closely contested match at the Hero Asia Cup, Rajgir, Bihar, 2025.
🇮🇳 4-3 🇨🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/tEJbdlBUTT
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2025
फिर तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 3-1 की लीड दिलवा दी। इसके कुछ मिनट के बाद ही चेन बेनहाई की ओर से पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया। गाओ जिशेंग ने तीसरे क्वार्टर के 11वें मिनट में गोल दागा जिसके कारण स्कोर 3-3 हो गया। फिर चौथे और आखिरी क्वार्टर के दूसरे मिनट में हरमनप्रीत सिंह के द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 4-3 की निर्णायक लीड दिलवाई गई।
भारत इतनी बार जीत चुका है एशिया कप
एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का ये 12वेें संस्करण है। अगर बात भारतीय टीम की करें तो अब तक 3 बार एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का तीन बार भारत के नाम हो चुका है। भारतीय टीम की ओर से 2003, 2007 और 2017 में खिताब जीता गया था। पाकिस्तान टीम (1982,1985, 1989) भी तीन बार एशिया कप की विजेता रह चुकी है। साउथ कोरिया (1994, 1999, 2009, 2013, 2022) ने पांच बार एशिया कप अपने नाम किया है।
भारत को पूल-ए में चीन, कजाकिस्तान और जापान के साथ रखा गया है वहीं पूल-बी में साउथ कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश और चीन ताइपे की टीमें हैं। देखा जाए तो कजाकिस्तान की टीम तीन दशकों में पहली बार एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली है। कजाकिस्तान ने ओमान की जगह ली है। वहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान का भी स्थान ले लिया है। पाकिस्तान की टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से नाम भी वापिस ले लिया था।
दोनों पूल से जो टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल का दाव खेलेगी। खिताब के लिए मुकाबला 7 सितंहर को होगा। इस टूर्नामेंट जो टीम जीतेगी वो अगले साल 14-30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगी। अगर भारत जीतेगा तो उसको वर्ल्ड कप की टिकट मिल सकती है। भारत ने पहला मौका खो दिया क्योंकि खराब प्रदर्शन के कारण एचआईएच प्रो लीग के सांतवे स्थान से वह खिसक गया था।