Punjab Govt
HomeEntertainmentViral Video में दिखा Deepveer की बेटी दुआ का चेहरा, सोशल मीडिया...

Viral Video में दिखा Deepveer की बेटी दुआ का चेहरा, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बॉलीवुड: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही है। वह अपना पूरा समय बेटी दुआ की परवरिश पर लगा रही हैं। दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा भी नहीं दिखाया है। पब्लिक में एक्ट्रेस जब भी आती हैं तो बेटी का चेहरा कवर करके चलती है हालांकि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुआ का चेहरा देखा जा सकता है। दीपिका और रणवीर के फैंस उस व्यक्ति पर भड़कर रहे हैं जिसने यह वीडियो अपलोड किया है।

वीडियो में दिखा चेहरा

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें बेटी का चेहरा दिख रहा है। दीपिका को जब पता चला कि उनका और बेटी का वीडियो बनाया गया है तो वो अनकम्फर्टेबल हो गई। उन्होंने उस शख्स को वीडियो बनाने से मना किया। वीडियो में दुआ दीपिका की गोदी में बैठी हुई नजर आ रही है। लोग बता रहे हैं कि यह रणवीर सिंह की कॉर्बन कॉपी है। जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है फैंस इसको अपलोड करने वालों पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

भड़के यूजर्स ने किए कमेंट

यूजर्स सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकालते हुए दिख रहे हैं। एक ने लिखा कि – ‘आज दुआ का चेहरा पहली बार देखा मैं उम्मीद करता हूं कि पैपाराजी सिड और कियारा की बेटी का चेहरा उनकी परमिशन के बिना न दिखाए। ये बहुत ही खराब है। अपनी बेटी की प्राइवसी की सुरक्षा करना उनकी च्वाइस है’।

एक ने लिखा कि – ‘इससे पहले अनुष्का और विराट के बच्चों के साथ ऐसा हुआ और अब दीपिका-रणवीर की बेटी के साथ क्या आपके पास मोरल और एथिक्स नहीं है। दीपिका बिल्कुल भी कमफर्टेबल नहीं लग रही है। आपको उनकी प्राइवसी की इज्जत करनी चाहिए’।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -