Punjab Govt
HomeEntertainmentNational Film Awards: शाहरुख-रानी मुखर्जी-विक्रांत मैसी को मिला अवॉर्ड, ये एक्टर्स भी...

National Film Awards: शाहरुख-रानी मुखर्जी-विक्रांत मैसी को मिला अवॉर्ड, ये एक्टर्स भी List में शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बॉलीवुड: 1 अगस्त यानी बीते दिन भारत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है। नेशनल अवॉर्ड्स की ज्यूरी ने सूचना और प्रसारण विभाग के मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरुगन को इससे जुड़ी रिपोर्ट सबमिट की थी। इसके बाद जूरी ने शाम को 6 बजे मीडिया के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं का ऐलान किया गया।

नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को दिया गया। शाहरुख खान और विक्रांस मैसी को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड मिले। इसके अलावा ’12वीं फेल’ फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर के लिए रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी का नाम सबसे आगे चल रहा था हालांकि बीच में किंग खान ने बड़ा सरप्राइज फैंस को दे दिया है। उनको अपनी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

फैंस का किया धन्यवाद

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि – ‘नमस्कार और आदाब, मुझे ये बताने की जरुरत नहीं है कि कृतज्ञता, गर्व और विनम्रता से भरा हुआ हूं। नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होना एक ऐसा पल है जिसको मैं जिंदगीभर सराहूंगा जूरी, चेयरमैन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और उन सभी को शुक्रिया जिन्होंने सोचा कि मैं इस सम्मान के लायक हूं। मैं अपने डॉयरेक्टर्स और राइटर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। खासकर 2023 के लिए तो शुक्रिया राजू सर (राजकुमार हिरानी), शुक्रिया सिड (सिद्धार्थ आनंद) और खासकर एटली सर और उनकी टीम को शुक्रिया कि उन्होंने जवान में मुझे काम करने का मौका दिया और मुझपर भरोसा किया कि मैं इसमें बढ़िया काम करके दिखाऊंगा और इस अवॉर्ड के लायक साबित होऊंगा। एटली सर ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा आप कहते हैं मास’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

‘मैं अपनी टीम और मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो बिना थके मेरे साथ काम करते हैं। वो सनकीपन और बेसब्री को झेलते हैं और मुझे जैसा में हूं उससे काफी बेहतर दिखाते हैं। ये अवॉर्ड मुझे मिलने वाले प्यार के बिना पूरा नहीं हो पाता तो शुक्रिया उन सभी चीजों के लिए जो आप करते हैं मेरी पत्नी औऱ बच्चे जो बीते कुछ सालों से मुझे इतना सारा प्यार और केयर दे रहे हैं जैसे मैं ही घर का बच्चा हूं वो सभी मेरे लिए बेस्ट चाहते हैं वो जानते हैं कि सिनेमा को लेकर मेरा जूनून मुझे उनसे दूर भी ले जाता है लेकिन वो ये सबकुछ मुस्कुराते हुए सहते हैं और मुझे समय देते हैं तो इसके लिए बहुत शुक्रिया’।

‘नेशनल अवॉर्ड सिर्फ एक उपलब्धि ही नहीं है। ये इस बात का भी रिमांइडर है कि जो मैं कर रहा हूं वो मायने रखता है। ये मुझे बताया है कि मुझे आगे बढ़ते रहना चाहिए मेहनत करते रहनी चाहिए चजें बनाते रहना चाहिए और सिनेमा को परोसते रहना चाहिए। शोर से भरी दुनिया में खुद को सुने जाना बहुत बड़ी चीज है और मैं इस सम्मान का इस्तेमाल आगे बढ़ने के लिए करुंगा। ये अवॉर्ड मेरे लिए एक रिमांडर है कि एक्टिंग सिर्फ एक काम नहीं है ये एक जिम्मेदारी है। स्क्रीन पर सच दिखाने की जिम्मेदारी और सबके प्यार का मैं आभारी हूं। भारत सरकार का इस सम्मान के लिए बहुत शुक्रिया। अंत में मैं अपने फैंस से कहना चाहूंगा कि सभी चियर्स के लिए आंसुओं के लिए और अपने स्क्रॉलिंग को मुझे देखने के लिए रोकने के लिए शुक्रिया। ये अवॉर्ड आपके लिए है हर अवॉर्ड है और हां मैं अपनी बांहे फैलाकर अपना प्यार आपके लिए जताना चाहूता हूं लेकिन फिलहाल मैं मजबूर हूं पर कोई बात नहीं पॉपकॉर्न तैयार रखें मैं थिएटर में वापिस आऊंगा और जल्द ही स्क्रीन पर भी तब तक एक हाथ से ही कर देता हूं रेडी’।

इन फिल्मों को भी मिला अवॉर्ड

शाहरुख खान, रानी मुखज्री और विक्रांत मैसी यह तीनों ही एक्टर्स का पहला नेशनल अवॉर्ड है। तीनों एक्टर के अलावा सान्या मल्हौत्रा की फिल्म ‘कटहल’ को भी बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने साउंड डिजाइन और बैकग्राउंड स्कोर की कैटेगरी में अवॉर्डस अपने नाम किया है। इसके अलावा अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के लिए डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने बेस्ट डॉयरेक्शन का अवॉर्ड जीता है। विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘सैम बहादुर’ को बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड मिला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -