Punjab Govt
HomeEntertainmentTara Sutaria के हुस्न के दीवाने हुए फैंस, व्हाइट गाउन में लगी...

Tara Sutaria के हुस्न के दीवाने हुए फैंस, व्हाइट गाउन में लगी Princess, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बॉलीवुड: अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाने वाली तारा सुतारिया सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती है। अब हाल ही में एक्ट्रेस हुंडई इंडिया काउचर वीक 2025 में रैंप पर उतरी। रैंप वॉक से तारा के कुछ लुक्स सामने आए हैं जिसमें वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही। उनकी खूबसूरती के फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

18 कैरेट सोने से बना कॉर्सेट पहन छाई एक्ट्रेस

एक्ट्रेस के लुक के फैंस दीवाने ही हो गए हैं। आपको बता दें कि तारा ने इवेंट के लिए 18 कैरेट सोने से बना हुआ शानदार कॉर्सेट पहना था। इस कॉर्सेट से उन्हें एक रॉयल और ग्लैमरस लुक मिल रही थी। ये कोई आम ड्रेस नहीं थी बल्कि एक इस तरह की ड्रेस थी जो लग्जरी और बोल्डनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन थी। इस ड्रेस में उनकी मौजूदगी तारों की तरह चमक रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

रोजरुम बाय ईशा जाजोदिया के लिए शोस्टॉपर रही तारा

तारा ने रोजरुम बाय ईशा जाजोदिया के लिए रैंप पर वॉक किया। उनकी पूरी ड्रेस ही बहुत खूबसूरत थी। ड्रेस की शान 18 कैरेट सोने से बना हुआ कोर्सेट था। इस कोर्सेट को बनाने में पूरे चार महीनों में हाथों से कढ़ाई की गई थी। इस कोर्सेट को शास्त्रीय फ्रेंज डिजाइन से प्रेरणा लेकर बनाया गया था। इस नाजुक डिजाइन को चमकते मोती और मदर ऑफ पर्ल से बने हुए फूलों के साथ सजाया गया था।

ऑफ शोल्डर कॉर्सेट की बोल्डनेस को बैलेंस करने के लिए तारा ने इसको एक मुलायम ऑर्गेंज स्कर्ट के साथ पेयर किया था। इसका फ्लोई स्टाइल एक्ट्रेस को और ज्यादा खूबसूरत लुक दे रहा था। इस स्कर्ट को बहुत ही सुंदर से लेस और डिजाइन के साथ सजाया गया था। इससे उनका लुक और भी ज्यादा ड्रीमी लग रहा था। तारा की ड्रेस की शान और ज्यादा बढ़ाने का काम उनके कंधे से लटकती हुई हल्की ऑर्गेंजा ट्रेल कर रही थी।

मिनिमल मेकअप में दिखी एक्ट्रेस

अपने गोल्ड कॉर्सेट को और भी निखारते हुए उन्होंने डायकलर का बहुत ही सुंदर प्रिंसेस ऑफ द सी नेकलेस वियर किया। 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बने हुए इस स्टेटमेंट पीस में 1819 हीरे और दक्षिण सागर के मनमोहक मोती जुड़े हुए थे। इससे तारा का लुक और भी ज्यादा रॉयल दिखा। एक्ट्रेस ने लुक के साथ मेकअप मिनिमल ही रखा और बाल खुले रखे।

ड्रेस और मिनिमल मेकअप में फैंस कियारा की खूबसूरती के फैस हो गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -