गुरदासपुर: चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों के हौंसले आए दिन बुलंद होते जा रहे हैं। रोज ऐसे कई मामले सामने आते हैं जहां चोर कई सारा पैसा लेकर चले जाते हैं पर आपने शायद कभी चोरों को चावल की बोरियां चोरी करते नहीं सुना होगा। अब धारीवाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां चोर चावलों की बोरी उठाकर ले गए हैं।
धारीवाल में स्थित एक वेयरहाउस में चोरों के द्वारा बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसपैठ की और गोदाम के अंदर की दीवार तोड़कर कम से कम 110 बोरे चावल चोरी कर लिए। वेयरहाउस और पास के पैलेस के ताले भी टूटे हुए मिले हालांकि पैलेस में कोई नुकसान नहीं हुुआ है। गोदाम से चोरों ने 110 बोरे चावल चोरी कर लिए हैं। चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
वेयरहाउस के कर्मचारी और प्रबंधक विशाल सिंह जस्रोतिया ने कहा कि सुबह उन्हें पास के पैलेस के मालिक के द्वारा सूचना मिली की ताले टूटे हुए हैं। उनका कहना है कि चोर किसी वाहन में आए थे और चावल की बोरियों को उसमें लाद कर चले गए। इससे करीबन 2 लाख का नुकसान हुआ है। इस घटना की सूचना लोकल पुलिस को दे दी है और पुलिस ने जांच और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।