Punjab Govt
HomeNationalशास्त्री नगर में मंदिर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें...

शास्त्री नगर में मंदिर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरोहाः सावन का पवित्र महीना चल रहा है और लोग भोले शंकर की पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस बीच यूपी के शास्त्री नगर में स्थित चामुंडा मंदिर में शातिर चोर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, चोर मंदिर के दान पात्र से 10 हजार नगदी और शिवलिंग से गहने चुरा ले गया। मामले की शिकायत पुजारी ने पुलिस को दे दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर निक्कर पहने घूमता दिखाई दे रहा है। उक्त चोर पहले गली में आसपास घूमकर देखता है कि कोई आ तो नहीं रहा।

जिसके बाद वह कुछ देर तक वहां पर खड़ा रहता है। इसके बाद चोर मंदिर में जाता है और वहां से नगदी और शिवलिंग से गहने लेकर सामने खाली प्लाट में फेंक देता है। जिसके बाद चोर वहां से बड़े आराम से निकल जाता है और खाली प्लाट से नगदी और गहने लेकर फरार हो जाता है। पुलिस का कहना है कि पंडित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि 16 जुलाई को थाना अमरोहा देहात के इमली वाली मड़ैया के मंदिर में हुई चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था।

दरअसल, घटना के बाद मंदिर के पुजारी विनोद पुत्र पूरण चंद्र की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोर की पहचान के लिए इलाके के करीब 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पुलिस को उस गाड़ी का नंबर मिल पाया। जिस पर चोर दानपात्र लेकर बैठकर गया था। गाड़ी के मालिक की पहचान राजनपुर के मोनू के रूप में हुई जो दानपात्र उठाने वाला है जबकि गाड़ी चलाने वाला साथी सतेंद्र मुरादाबाद के छजलैट का रहने वाला है। दान पात्र में से लगभग 4 हजार निकाल लिए गए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -