Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: बारिश से परेशान लोगों ने किया रास्ता जाम, Overflow हुए...

Punjab News: बारिश से परेशान लोगों ने किया रास्ता जाम, Overflow हुए ड्रेन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा: मानसून की पहली बारिश ने अपना असर कई इलाकों में दिखाया है। मोगा में भी बारिश को देखते हुए पहले कोई भी पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। ऐसे में आज करीब तीन घंटों तक हुई बारिश ने पूरे शहर में पानी पानी ही कर दिया। लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम की ओर से सफाई करवाई जाती है तो शायद आज यह हालत नहीं होती। वही आक्रोश में आए हुए लोगों ने मोगा से कोटकपूरा को जाने वाले सड़क बोहना चौक को ही जाम कर दिया।

प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

इसके साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि घंटे की बारिश के चलते नाले की सफाई न होने के कारण ड्रेन वाला नाला ओवरफ्लो होकर उसका पानी उनके घरों में चल गया है। प्रशासन से हम कल से गुहार भी लगा रहे हैं कि रेल नल की सफाई करवाकर पानी की निकासी बनाई जाए। वही ट्रेन नाले के साथ लगते कई इलाके इस पानी की चपेट में आए हैं। मौके पर पहुंचे मेयर बलजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि हमारी ओर से प्रयास किया जा रहा है।

हम कल भी जेसीबी लगाकर सफाई करने में जुटे हुए थे। नहर मैप में भी हमारी बात हुई है वह भी अपनी मशीन यहां दोपहर तक भेज देंगे और यह काम नगर निगम का नहीं है तभी हमारी ओर से जनता की भलाई के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रैफिक इंचार्ज हकीकत सिंह ने मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि ड्रेन नाले के साथ-साथ लगते कई इलाकों में जल भराव होने के कारण इलाका निवासियों ने मोगा से कोटकपूरा जाने वाली रोड को ही जाम कर दिया है।

ओवरफ्लो हुई ड्रेन

इसको लेकर हमने ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक को अलग रुट में डिवाइड किया है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है और हम मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ बात करके काम भी करवाया जा रहा है। आपको बता दें कि बरसात का पानी मोगा की ड्रेन में चला गया। ऐसे में ड्रेन की सफाई न होने के कारण वह ओवरफ्लो हो गई। जिसके कारण यहां पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अब लोगों को डर यह लग रहा है कि और बारिश हुई तो बाढ़ आ जाएगी।

उनके मकान गिर जाएंगे। यदि ऐसा होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -